• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्यशाला में दी मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य की जानकारी

Information about the purpose of reducing the maternal and infant mortality rate in the workshop - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में मातृ स्वास्थ्य की नवीन गाइडलाइन का विमोचन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डॉ. एस.पी. यादव एवं डॉ. सुरेश गर्ग ने बताया कि इस पुस्तिका में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व सेवाओं में व्यापक विस्तार के लिए नवीन दिशा निर्देश जैसे गर्भावस्था के दौरान कृमी नाशन, गर्भावस्था एवं स्तनपान के दौरान कैल्शियम सम्पूरकता, गर्भावधि मधुमेह का निदान एवं प्रबंधन, गर्भावस्था के दौरान हाइपोथायरायडिज्म की जांच, समुदाय स्तर पर प्रसव पश्चात रक्तस्राव की रोकथाम इत्यादि के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही अन्य योजनाओं व समय समय पर जारी दिशा निर्देशों का समावेश है। डॉ सोनल, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने रोगों के बार में जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल शर्मा ने प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सुचारू संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण आयोजन के लिए सभी को निर्देश दिए। डॉ. असित श्रीवास्तव ने गर्भावस्था के दौरान पेट में होने वाले कृमि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में जयपुर निदेशालय से आए डॉ. एस.पी. यादव, सीनियर प्रोग्राम आफिसर (निपी), डॉ. गोपाल शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रदीप चौधरी प्रोग्राम आफिसर (निपी), डॉ. असित श्रीवास्तव जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, कौशल कुमार डीपीएम, विनोद गोयल डीपीओ (निपी), राममोहन जांगिड़ डीआईईसी, डॉ. सुरेश गर्ग, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. सोनल स्त्री रोग विशेषज्ञ जनाना अस्पताल सहित सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक आदि मौजूद थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Information about the purpose of reducing the maternal and infant mortality rate in the workshop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: information, purpose, reducing, maternal, infant, mortality, rate, workshop, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved