• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोरोना का खतरा टलने पर पर्यटन का सबसे सुरक्षित ठिकाना होगा भारत : मंत्री

India will be the safest destination for tourism if the threat of Corona is averted: Minister - India News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस के प्रकोप से देश के पर्यटन को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि कोरोना के खतरे से निजात मिलने पर भारत दुनिया में पर्यटन का सबसे सुरक्षित ठिकाना बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा, "महामारी का खतरा टलने के बाद भारत पर्यटन का पसंदीदा और सबसे सुरक्षित ठिकाना बनकर उभरेगा।" उन्होंने कहा कि जानलेवा कोरोनावायरस के प्रकोप की रोकथाम के लिए सरकार प्रयासरत है और दुनिया में भारत सबसे सुरक्षित ठिकाने के रूप में जाना जाता है। लिहाजा, कोरोना का कहर समाप्त होने के बाद भारत के प्रति पर्यटक आकर्षित होंगे।
पटेल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जानलेवा कोरोनावायरस के खिलाफ हमने शीघ्रता से कदम उठाया जिससे सबसे सुरक्षित देश के रूप में भारत की छवि बनी। मुझे उम्मीद है कि भारत जल्द ही पसंदीदा और सबसे सुरक्षित अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन के ठिकाने के रूप में उभरेगा।"
मेडिकल टूरिज्म में भारी कमी आने के संबंध में पूछे जाने पर पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय देश के पर्यटन उद्योग में सुधार को लेकर एक योजना बना चुकी है मगर इस दिशा में तभी कोई कदम उठाना संभव होगा तक लॉकडाउन समाप्त होगा।
कोविड-19 के दुनिया में पैर पसारने की शुरूआत के साथ जनवरी से ही भारत पर्यटन उद्योग प्रभावित रहा है, लेकिन मार्च में जब सरकार ने कोरोनावायरस के प्रकोप को लेकर यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाना शुरू किया तब से पर्यटन उद्योग की स्थिति बदहाल हो गई है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India will be the safest destination for tourism if the threat of Corona is averted: Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india will be the safest destination for tourism, threat, corona, averted, coronaviruslockdown, coronavirusindia, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, prahlad singh patel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved