• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज लाभ का दिन है। कोई अकस्मात् लाभ प्राप्ति हो सकती है या लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सा सुधार आने के लक्षण है। आज आपकी कोशिशे सही दिशा में हैं। जिन लोगों पर आपको भरोसा है वे अच्छा काम करके दे सकते हैं। आपको अपनी नीतियों में कोई परिवर्तन नही करना चाहिए और समय को देखते हुए कार्य प्रणाली में आवश्यक सुधार कर लेना चाहिए। घर-परिवार में स्थितियां एकदम सामान्य नहीं रहेगी। बहिन-भाईयों से संपर्क अच्छा रहेगा, उनसे मिलना-जुलना होगा और अगर वे पास ही रहते हैं तो उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो आपका समय सुधार पर है परंतु आज जीवन संघर्ष और दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहेगा। खानपान में सावधानी बरतें। पाचन तंत्र के विकार परेशान कर सकते हैं। सहयोगियों के साथ आज अच्छा समय गुजर सकता है।

वृषभ: समय अनुकूल चल रहा है। काम-काज के सिलसिले में कोई बाहरी मदद मिल सकती है। व्यावसायिक संबंध सुधार पर होंगे परंतु घर में सब-कुछ ठीक नहीं रहेगा। संबंध सामान्य बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। साथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उभरकर सामने आएगी। आज महत्वपूर्ण लोगों की आपसे मुलाकात हो सकती है, इस मुलाकात के शुभ परिणाम आएंगे। संतान को लेकर मन में थोड़ा सा निराशा का भाव रहेगा। उनके जीवन संघर्ष में कोई मदद नहीं कर पाएंगे। आज साझा भाव से काम करने में लाभ है, मिल-जुलकर काम की सफलता बढ़ जाएगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। अपने शहर के बाहर के काम भी करने पड़ सकते हैं। यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु पूर्व दिशा की यात्रा ना करें।

मिथुन: आज प्रात: से ही मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नया करने का उत्साह मन में रहेगा और उसके लिए आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा। व्यक्तिगत जीवन में आज का दिन अच्छा जाएगा। मन की कड़वाहट दूर करने का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। अपने विरोधी लोगों की कमजोरी का लाभ आपको मिल सकता है। यदि कोई टैण्डर भरना हो या व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा हो तो आपके लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है या कहीं से धन प्रबंध हो सकता है जिसका उपयोग आप ऋण के पुर्नभुगतान में करेंगे। माता के लिए आज का दिन कठिन है, उन्हें मानसिक परेशानियां रहेगी। आज की यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु घर-परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 11 jun 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 11 jun 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved