• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, चालक फरार

Dumper rams up bike rider in kanpur - Kanpur News in Hindi


कानपुर देहात। तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गया। हादसा देख चालक करीब एक किलोमीटर दूर डंपर को खड़ा कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रूरा थाना क्षेत्र के अर्न्तगत गहोबा गांव के रहने वाला अखिलेश (32) गुरुवार को दोपहर ग्याहर बजे बाइक से पुत्तीपुरवा गांव जा रहा था। अभी वह तिगाईं रोशनमऊ मार्ग पर ही पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार गिट्टी भरा डंपर अनियंत्रित हो गया और बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार का सिर पूरी तरह से कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा देख चालक डंपर को भगाकर करीब एक किलोमीटर दूर खड़ा कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी ने बताया कि घर में एकलौते कमाने वाले थे अब घर कैसे चलेगा। एसओ बीएस पोनियां ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dumper rams up bike rider in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dumper, rams up, bike rider, kanpur , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved