• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, नहीं तो पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर - अभिजीत दिपके

CEC Gyanesh Kumar must resign, or the entire country will turn into Jantar Mantar - Abhijit Dipke - India News in Hindi

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा है कि उन्हें गिरफ्तार किए जाने की आशंका है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी गिरफ्तारी के बावजूद आंदोलन नहीं रुकेगा। छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस वार्ता के दौरान अभिजीत दिपके ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर दिल्ली पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करे तो वे महात्मा गांधी को याद करें और जहां पुलिस उन्हें रोके, वहीं उस जगह को जंतर-मंतर बना दें। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से ‘रघुपति राघव राजा राम’ का जाप करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रखने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से सरकार डर गई है लेकिन जेल का डर दिखाकर आंदोलनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो, एनएसए लगा दो लेकिन हम लड़ते रहेंगे। दिपके ने दिल्ली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा।
अभिजीत दिपके ने कहा कि आंदोलन की तीन प्रमुख मांगें हैं: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और उनके खिलाफ आपराधिक मामला चलना चाहिए, एसआईआर की प्रक्रिया को फ्रीज की जानी चाहिए और चुनाव आयोग में सुधार और नियुक्तियों की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं तटस्थ बनाया जाना चाहिए।
प्रेस वार्ता के दौरान दिपके ने दावा किया कि महाराष्ट्र से अब तक दो लोगों को नोटिस मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी उनके एक वॉलंटियर मुकेश को नोटिस मिला है और आने वाले दिनों में अन्य लोगों को भी नोटिस दिए जा सकते हैं। सरकार 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले मार्च से डर रही है। दिपके ने यह भी दावा किया कि भारत में इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया पर सीजेपी से जुड़े कंटेंट पर रोक लगाई गई है।
दिपके ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र पुलिस की तारीफ कर रहे थे क्योंकि मुंबई में उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सहयोग किया था। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की तुलना महाराष्ट्र पुलिस से करते हुए कहा कि महाराष्ट्र पुलिस देश की बेहतर पुलिस फोर्स में से एक है। हालांकि, सीजेपी वॉलंटियर्स को मिले कथित नोटिस का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर से लोग दिल्ली कैसे जा रहे हैं और उनके सफर का खर्च कहां से आ रहा है, इसकी जानकारी क्यों मांगी जा रही है।
उन्होंने कहा कि क्या पुलिस को 1,000 से 1,500 रुपए के ट्रेन टिकट का भी हिसाब देना जरूरी है? उन्होंने सवाल किया कि पुलिस के पास करने के लिए और कोई काम नहीं है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CEC Gyanesh Kumar must resign, or the entire country will turn into Jantar Mantar - Abhijit Dipke
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cec gyanesh kumar, jantar mantar, abhijit dipke, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved