मुंबई। मुंबई में आयोजित हुई फेमिना मिस इंडिया 2018 ब्यूटी पीजेंट के 55वें शो को विनर मिल गया है। तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास ने फेमिना मिस इंडिया 2018 कॉन्टेस्ट जीता है। मंगलवार देर शाम को हुए इस कॉन्टेस्ट में अनुकृति ने 29 प्रतियोगियों को हराया और क्राउन पर कब्जा जमाया किया। क्राउन पर कब्जा जमाने के बाद साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर अनुकृति को ताज पहनाया। सबसे बड़ी बात यह है कि अब अनुकृति वास मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं, हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फस्र्ट रनर-अप रही हैं, जबकि सेंकड रनर-अप आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया राव थीं। इस प्रतियोगिता के टॉप फाइव में पहुंचने वालों में दिल्ली की गायत्री भारद्वाज और झारखंड की रहने वाली स्टेफी पटेल भी थीं। इस दौरान एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी चमक बिखेरी और इस ग्रैंड फिनाले में करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, जैकलिन फर्नांडिस ने परफार्मे किया।
मिस इंडिया 2018 के जज पैनल में बॉलीवुड एक्टर कुनाल कपूर, अभिनेता बॉबी देओल, मलाइका अरोड़ा, क्रिकेटर इरफान पठान और के.एल राहुल शामिल थे। वहीं, इस इवेंट को करन जौहर और आयुष्मान खुराना ने होस्ट कर लोगों को खूब हंसाया। साथ ही साथ एक समां बांधा। आपको बता दें, फेमिना मिस इंडिया 2018 कॉन्टेस्ट जीतने वाली अनुकृति वास तमिलनाडु की रहने वाली हैं। वह पेशे से खिलाड़ी और डांसर हैं। बताया जा रहा है कि अनुकृति अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए फ्रेंच भाषा में ग्रेजुएशन कर रही हैं। अनुकृति को उनकी मां ने पाला है। अनुकृति को बाइक चलाना पसंद है और वह भविष्य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं।
कुलभूषण जाधव: ICJ में भारत ने पाकिस्तान के मंसूबों पानी फेरा, यहां जानें
कानपुर के पास कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में धमाका, यहां पढ़ेें
LoC पर भारत, पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी
Daily Horoscope