• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शिवसेना प्रमुख जाएंगे काशी, फिर उठाएंगे राम मंदिर निर्माण का मुद्दा

मुंबई। राम मंदिर निर्माण मुद्दे को लेकर इन दिनों शिवसेना काफी आक्रामक है। राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या की यात्रा करने वाले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे वाराणसी जाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर को वाराणसी की यात्रा के दौरान भी राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाएंगे। शिवसेना अध्यक्ष काशी जाकर फिर एक बार शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उद्धव के साथ उनकी पार्टी के आला नेता और कार्यकत्र्ता भी वाराणसी जा सकते हैं। बता दें अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर उद्धव ठाकरे ने 25 नवंबर को शहर की यात्रा की थी। ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ चार्टड विमान से श्रीराम की नगरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तारीख बताए कि वह राम मंदिर कब बनाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Ayodhya Show, Uddhav to Hold Dharma Sabha in Maharashtra Over Ram Temple Demand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya show, shiv sena, uddhav thackeray, dharma sabha, ram temple demand, ram temple issue, ram mandir, ram mandir issue, election in 2018, ram janambhoomi nyas, construction of ram temple, ram vilas vedanti, supreme court, ram temple in ayodhya, ram temple big statement, ram temple at ayodhya, narendra modi, ram janma bhoomi babri masjid land dispute case, bjp, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved