• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओवरलोड निजी बसों पर कार्रवाई, 1.80 लाख रुपए का राजस्व वसूला

Action on overloaded private buses, revenue revenues of 1.80 lakh rupees - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिले से अन्य प्रदेशों में जाने वाली निजी ट्रेवल्स की बसों में ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रवैया अपना लिया है। विभाग ने तीन उडऩ दस्तों का गठन कर निजी ट्रेवल्स की 18 बसों पर कार्रवाई की है। परिवहन निरीक्षक अनिल तिवारी ने बताया कि ऑल इंडिया परमिट पर चलने वाली निजी बसों के संचालक छतों पर ओवरलोड सामान भरकर ले जाते हैं, जो कि गैरकानूनी है। इसके कारण हमने उन पर कार्रवाई करते हुए करीब 18 बसों के चालान काटे। इनमें प्रति बस 10 हजार रुपए के हिसाब से करीब 1 लाख 80 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई पूरे मार्च महीने में जारी रहेगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Action on overloaded private buses, revenue revenues of 1.80 lakh rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: action on overloaded, private buses, revenue, revenues of 1-80 lakh rupees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved