• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकारी सीमेंट के 150 बैग नाले में मिले, लोगों में मची लूट

150 bags of government cement found in the gutters - India News in Hindi

धर्मपुर, मंडी। उपमंडल की दुर्गम पंचायत में करीब 150 बैग सरकारी सीमेंट मिलना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार को यह सीमेंट किसी ने नाले में फेंका गया है। इससे पहले लोगों ने कोई सीमेंट नहीं देखा था। इनमें कुछ सीमेंट के बैग खराब हो गए हैं और कुछ ठीक हैं। यह सीमेंट के बैग नाले में कौन फैंक गया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है क्योंकि सीमेंट को यहाँ पर फैंकते हुए किसी ने नहीं देखा है। नाले में सीमेंट पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकटठे हो गए और कुछ सीमेंट के बैग उठा कर ले गए। जो सीमेंट के बैग नाले में पड़े मिले है उनके नॉट फॉर सेल,एचपी गर्वमेंट सप्लाई ओनली साथ ही बैग पर एचपी स्टेट सिविल सप्लाई कोर्पोरशन भी लिखा साफ़ देखा जा सकता है। जब इस बारे में थाना प्रभारी जय लाल से सम्पर्क किया तो उन्होनें कहा कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। अगर ऐसा है तो पुलिस इसकी जांच करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-150 bags of government cement found in the gutters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchayat, government cement, hindi news, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved