• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कूल में टीचर की घिनौनी करतूत, चौथी कक्षा की 2 छात्राओं से 4 दिन तक रेप

West Bengal: Two Class 4 Students Allegedly Raped For Four Days By Teacher At School - Raiganj News in Hindi

रायगंज। मोदी सरकार रेप के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कड़ा कानून लाने की तैयारी कर रही है। लेकिन, देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के रायगंज शहर का है। यहां हैवान बने एक टीचर ने गुरू-शिष्या के रिश्ते को ही तार-तार कर दिया। आरोप है कि टीचर ने चौथी कक्षा में पढऩे वाली दो बच्चियों के साथ चार दिन तक रेप किया। इस घटना का पता तब चला जब एक बच्ची ने शुक्रवार को स्कूल जाने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों ने जब स्कूल न जाने का कारण पूछा तो बच्ची ने आपबीती बयां की। इसके बाद परिजनों ने रायगंज पुलिस थाने में टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। लडक़ी के माता-पिता दूसरी बच्ची के घर गए और इस घटना के बारे में उन्हें भीं पूरी जानकारी दी। इसके बाद दूसरी पीडि़ता ने भी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में शनिवार को मेडिकल कराया गया। इधर, मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी टीचर फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 35 वर्षीय टीचर शादीशुदा है। उसने दोनों छात्राओं के साथ क्लास में स्कूल की छुट्टी होने के बाद रेप किया। टीचर ने मामले के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-West Bengal: Two Class 4 Students Allegedly Raped For Four Days By Teacher At School
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raiganj, west bengal, primary school teacher, rape case, west bengal police, students rape\r\n\r\n, crime news in hindi, crime news, raiganj news, raiganj news in hindi, real time raiganj city news, real time news, raiganj news khas khabar, raiganj news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved