• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता की गोली मारकर हत्या

Trinamool Congress leader shot dead in Bengal - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के एक जिलास्तर के नेता की पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि हामिद अंसारी (46) की मिसिरडीह गांव में एक चौराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह तृणमूल कांग्रेस का एक नेता था।" अधिकारी ने कहा कि चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने उसे गोली मारी और उसके बाद वे वहां से भाग गए। अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए घटना की जांच जारी है। यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब इसके एक दिन पहले दक्षिण 24 परगना जिले के जोयानगर इलाके में हुई गोलीबारी की एक घटना में टीएमसी नेता सरीफुद्दीन खान, और दो अन्य की मौत हो गई थी। सीआईडी (ऑपरेशंस) के डीआईजी निशात परवेज ने कहा कि हमने मामले को अपने हाथ में ले लिया है। जोयानगर गोलीबारी मामले में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है और हम सभी संभव कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।"
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trinamool Congress leader shot dead in Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trinamool congress, leader shot dead, bengal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved