• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुर्खियों में : मौसुनी द्वीप में वन विभाग ने पकड़ा मगरमच्छ

In the headlines: Forest department caught crocodile in Mousuni Island! - Kolkata News in Hindi

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के मौसुनी द्वीप में बीते कुछ दिनों से एक मगरमच्छ की मौजूदगी से इलाके में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोगों ने इसे घूमते देखा और तुरंत इसकी सूचना फ्रेजरगंज तटीय पुलिस स्टेशन को दी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ की तलाश शुरू की, लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। आखिरकार, मगरमच्छ माणिक दास नामक व्यक्ति के तालाब में नजर आया, जहां वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद, कल रात आठ बजे वन विभाग ने सफलता हासिल की और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा गया। उसे बक्खाली वन विभाग कार्यालय ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जाएगा और फिर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। इलाके में मगरमच्छ की मौजूदगी ने ग्रामीणों को डरा दिया था, लेकिन वन विभाग की तत्परता से अब सभी ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In the headlines: Forest department caught crocodile in Mousuni Island!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: headlines, forest, department, caught, crocodile, mousuni island, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved