• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोलकाता एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट : छुट्टियां रद्द, सुरक्षा व्यवस्था युद्धस्तर पर

High alert at Kolkata airport: Holidays cancelled, security arrangements on war footing - Kolkata News in Hindi

कोलकाता (न्यूज़ एशिया)। देश के प्रमुख हवाई अड्डों में शामिल कोलकाता अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता की सबसे ऊंची स्थिति घोषित कर दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने एयरपोर्ट की सुरक्षा के मद्देनज़र हाई अलर्ट जारी किया है। डीसी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा बुलाई गई वीडियो कॉन्फ्रेंस में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से CISF के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो जवान पहले से छुट्टी पर थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है। गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में DIG, CISF, एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक और विभिन्न एयरलाइंस के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मकसद था — यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता करना, संभावित खतरों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करना।
हवाई अड्डा परिसर के प्रस्थान और आगमन क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। एयरपोर्ट पर स्नाइपर डॉग स्क्वॉड और सशस्त्र जवान हर कोने की कड़ाई से निगरानी कर रहे हैं। बैगेज स्कैनिंग से लेकर गाड़ियों की तलाशी तक, हर पहलू पर सख्ती बरती जा रही है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के सभी एयरपोर्ट्स को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कोलकाता एयरपोर्ट पर युद्ध जैसी स्थिति में भी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पूरी तैयारी की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-High alert at Kolkata airport: Holidays cancelled, security arrangements on war footing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: high alert, kolkata airport, holidays, cancelled, security, arrangements, war footing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved