• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाघ से मुकाबले में मछुआरे ने बचाई जान, मौत को दी मात

Fisherman saved his life in a fight with tiger, defeated death - Kolkata News in Hindi

कोलकाता | सुंदरबन के जंगलों में मछुआरे अक्सर बाघ के हमलों का सामना करते हैं, और कई मछुआरे अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन एक दुर्लभ घटना में, कालीपद मंडल नामक मछुआरे ने बाघ से लड़कर अपनी जान बचाई। कालीपद मंडल और उसके दो साथी गुरुवार को सुंदरबन के जंगल में मछली और केकड़ा पकड़ने गए थे। शनिवार दोपहर, जंगल में अचानक बाघ ने कालीपद पर हमला कर दिया। कालीपद ने साहसिक तरीके से बाघ से संघर्ष किया और उसके साथियों ने भी उसे बचाने की कोशिश की, जिससे बाघ उसे छोड़कर भाग गया। घायल कालीपद को शनिवार रात को छोटा मोल्लाखाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और रविवार को कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, कालीपद का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fisherman saved his life in a fight with tiger, defeated death
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fisherman, saved, life, fight, tiger, defeated, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved