• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईडी ने टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर की छापेमारी

ED Conducts Raids at Multiple Locations Linked to TMC MP Nadimul Haque - Kolkata News in Hindi

नई दिल्ली/कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी से जुड़े सूत्रों ने सोमवार सुबह जानकारी दी कि एजेंसी ने दिल्ली, रांची और कोलकाता में सात अलग-अलग जगह पर कार्रवाई की है। यह मामला सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रकाशन/प्रसार से जुड़े आरोपों से संबंधित है। इसमें गैर-कानूनी लेन-देन, बिना हिसाब-किताब वाले नकद लेन-देन और संदिग्ध स्रोतों से फंडिंग के आरोप भी शामिल हैं। इसी सिलसिले में ईडी ने विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर ईसीआईआर दर्ज किया था। गौरतलब है कि हाल ही में ईडी मनी-लॉन्ड्रिंग के कई मामलों को लेकर पश्चिम बंगाल में फिर से सक्रिय है। इससे पहले, ईडी की एक टीम रविवार सुबह से उत्तरी कोलकाता में शेयर ट्रेडिंग और मनी मार्केट के काम से जुड़े एक बिजनेस परिवार के घर पर तलाशी अभियान चलाया। इस छापेमारी में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवानों के बजाय ईडी टीम के साथ कोलकाता पुलिस के जवान मौजूद थे।
पता चला है कि केंद्रीय एजेंसी के पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय के ईडी अधिकारियों की एक टीम पहले फूलबागान पुलिस स्टेशन पहुंची थी, जिसके अधिकार क्षेत्र में बिजनेस परिवार का घर आता है। वहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ईडी के अधिकारियों और फूलबागान थाने की पुलिस टीम कांकुरगाछी में स्थित 'शिवम' भवन पहुंची।
वहीं, 3 सितंबर को ईडी अधिकारियों ने कोलकाता में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। यह एक प्राइवेट कंपनी की ओर से कथित तौर पर 290 करोड़ रुपए के बैंक-लोन धोखाधड़ी से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच का हिस्सा था।
प्राइवेट कंपनी ने झारखंड में 66 एमडब्ल्यू का पावर प्लांट लगाने के लिए बैंकों से लोन लिया था। आरोप है कि लोन की रकम को ग्रुप की दूसरी कंपनियों और निजी इस्तेमाल के लिए 'डायवर्ट' कर दिया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ED Conducts Raids at Multiple Locations Linked to TMC MP Nadimul Haque
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tmc mp nadimul haque, ed, ed raids, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved