• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली विस्फोट: अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल के दालखोला से गिरफ्तार

Delhi Blast: MBBS Student of Al-Falah University Arrested in Dalkhola, Bengal - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट मामले में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला से फरीदाबाद में अल-फलाह विश्वविद्यालय के एक एमबीबीएस छात्र को गिरफ्तार किया। राज्य पुलिस के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार छात्र की पहचान निसार आलम के रूप में हुई है। वह और उसके परिवार के सदस्य काफी समय से पंजाब के लुधियाना में बसे हुए हैं। हालांकि, उनका पैतृक घर दालखोला में है। जानकारी के अनुसार, वह इसी हफ्ते की शुरुआत में अपनी मां और बहन के साथ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने दालखोला आया था। एनआईए के अधिकारियों ने आलम के मोबाइल टावर लोकेशन को ट्रैक किया और फिर केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारी शुक्रवार को दालखोला पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आलम को स्थानीय इस्लामपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। थाने में कुछ घंटों की पूछताछ के बाद आरोपी को दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी ले जाया गया। शनिवार सुबह तक मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए के अधिकारी उसे बाद में ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ला सकते हैं।
दलखोला के कोनाल गांव के स्थानीय लोगों, जहां आरोपी का पैतृक घर स्थित है, ने मीडियाकर्मियों को बताया कि आलम परिवार कुछ समय पहले लुधियाना चला गया था, लेकिन वे पैतृक घर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के संपर्क में थे।
एक निवासी ने शनिवार सुबह मीडियाकर्मियों को बताया, "आलम और उसके परिवार के अन्य सदस्य समय-समय पर अपने रिश्तेदारों से मिलने आते थे। हमने पाया कि वह बेहद शिष्ट और मृदुभाषी युवक है। हम कभी भी उसके उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े होने का अनुमान नहीं लगा सकते थे।"
फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय, पिछले कुछ दिनों में चौंकाने वाली घटनाओं के कारण राष्ट्रीय सुर्खियों में आया है, जिसमें विस्फोटकों की भारी बरामदगी और दिल्ली में प्रतिष्ठित लाल किले के पास विस्फोट शामिल है। इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे।
पिछले कुछ दिनों में पुलिस टीमों ने फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय परिसर का कई बार दौरा किया है। इस दौरान 52 डॉक्टरों से पूछताछ की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Blast: MBBS Student of Al-Falah University Arrested in Dalkhola, Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: al-falah university, delhi blast, blast, delhi, mbbs, dalkhola, bengal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved