• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CM ममता ने ED की छापेमारी को लेकर दो पुलिस थानों में दर्ज कराई शिकायत

CM Mamata files complaints at two police stations over ED raids - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता के दो पुलिस स्टेशनों में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और इसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के घर पर एक साथ की गई छापेमारी और तलाशी अभियान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों के मुताबिक, एक शिकायत कोलकाता पुलिस के शेक्सपियर सरानी पुलिस स्टेशन में और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। हालांकि, दोनों शिकायतों में न तो किसी ईडी अधिकारी और न ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों का नाम लिया गया है। ये शिकायतें अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई हैं।
ममता बनर्जी द्वारा दो पुलिस स्टेशनों में दर्ज शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री ने एक बिजनेसमैन को बचाने के लिए खुद दो पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज कराई है।
मजूमदार ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री से रिक्वेस्ट करता हूं कि वह कम से कम अपनी कुर्सी की गरिमा बनाए रखें।"
कलकत्ता हाईकोर्ट की जस्टिस सुव्रा घोष की सिंगल जज बेंच आज ईडी की आई-पैक रेड से जुड़ी तीन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
मुख्य याचिका ईडी की तरफ से है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने इन दो जगहों पर रेड और सर्च ऑपरेशन के दौरान सेंट्रल एजेंसी के अधिकारियों के सरकारी कामों में रुकावट डालकर अपने संवैधानिक पद का गलत इस्तेमाल किया।
ईडी की इस मुख्य याचिका के खिलाफ प्रतीक जैन और तृणमूल कांग्रेस की दो जवाबी याचिकाएं हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Mamata files complaints at two police stations over ED raids
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ed raids, ed raid, cm mamata, west bengal chief minister mamata banerjee, mamata banerjee, i-pac, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved