• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा रुकी : भारी बारिश के कारण सिरोबगड़ के पास हाइवे बंद

Kedarnath-Badrinath Yatra halted: Highway closed near Sirobagarh due to heavy rains - Rishikesh News in Hindi

ऋषिकेश। भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ से ऋषिकेश हाईवे सिरोबगड़ के पास बंद होने के कारण केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा रुक गई है। इस कारण से बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को फिलहाल श्रीकोट-श्रीनगर और कलियासौड़ में ही रोका गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। श्रीनगर कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। सिरोबगड़ में लगातार मलबा गिरने से अभी तक सड़क नहीं खुल पाई है। यहां काफी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि अक्षय तृतीया के दिन यानि 10 मई को ही केदारनाथ के कपाट खुले हैं। कपाट खुलने से पहले ही 10,000 से ज्यादा तीर्थ यात्री वहां पहुंच चुका था। शुक्रवार को केदारनाथधाम में 29030 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। बताते हैं कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जबकि कपाट खुलने के मौके पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हों। श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस उपलब्धि से केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। पहले दिन जिस तरह से श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला है। उससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और भी अधिक हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kedarnath-Badrinath Yatra halted: Highway closed near Sirobagarh due to heavy rains
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rishikesh weather, badrinath, kedarnath, uttarakhand rains, sirobagarh highway, pilgrimage in uttarakhand, chardham yatra, \r\nrishikesh tourism, uttarakhand travel updates, srikot-srinagar, \r\nkaliyasud, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rishikesh news, rishikesh news in hindi, real time rishikesh city news, real time news, rishikesh news khas khabar, rishikesh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved