• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शांतिकुंज में माताजी की 100वीं जन्म जयंती पर होंगे विशेष आयोजन

Special events will be organised at Shantikunj on the occasion of Mataji 100th birth anniversary - Haridwar News in Hindi

भारत सहित 50 से अधिक देशों में चल रहे हैं शृंखलाबद्ध विभिन्न कार्यक्रम खास खबर। हरिद्वार अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में 29 सितंबर से दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्मशताब्दी वर्ष की इस महत्वपूर्ण कड़ी में सामूहिक साधना, संगीत संध्या सहित विविध रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से माताजी के तप, त्याग, सेवा, साधना और युग निर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया जाएगा।
दो दिवसीय आयोजन में गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थी और शांतिकुंज के कार्यकर्ता भाई-बहन सहभागी होंगे। साधना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ माताजी के सेवा, त्याग और संस्कार निर्माण से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। जन्मशताब्दी वर्ष के क्रम में शांतिकुंज में देश-विदेश के गायत्री परिजनों की सहभागिता से निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
इसी कड़ी में शांतिकुंज में बचपन से रहे देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पण्ड्या माताजी के जीवन से जुड़े कई अनकहे और आत्मीय प्रसंग साझा करेंगे। उनके संस्मरणों के माध्यम से माताजी के व्यक्तित्व के उन पहलुओं को सामने लाने का प्रयास होगा, जो उनके निकट रहकर ही अनुभव किए जा सकते थे।
शांतिकुंज मीडिया के अनुसार वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा ने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के साथ युग निर्माण और विचार क्रांति के अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन नारी जागरण, संस्कार निर्माण, सेवा और साधना के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार इस वर्ष को जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रहा है। इसके अंतर्गत भारत सहित 50 से अधिक देशों में शृंखलाबद्ध विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 29 सितंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों को लेकर शांतिकुंज में तैयारियां जारी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special events will be organised at Shantikunj on the occasion of Mataji 100th birth anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mata bhagwati devi sharma, birth centenary year, akhil vishwa gayatri parivar, shantikunj haridwar, september 29 centenary celebrations, group meditation and cultural programs, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved