• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शांतिकुंज में जनजागरण रैली के माध्यम से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Message of patriotism given through Janjagran rally in Shantikunj - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। शांतिकुंज परिवार राष्ट्रसेवा एवं सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता को निरंतर क्रियान्वित कर रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जहाँ साधकगण आध्यात्मिक अनुष्ठानों में संलग्न हैं, वहीं आश्रमवासी जनजागरण रैलियों के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रहे हैं। संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी के निर्देशन तथा व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी के नेतृत्व में बुधवार को शांतिकुंज परिसर में आंतरिक सुरक्षा हेतु एक मॉकड्रिल की गई। मॉकड्रिल में किसी असामाजिक तत्व के वेष में आश्रम में प्रवेश करने की स्थिति को दर्शाया गया, जिसमें शांतिकुंज सुरक्षा विभाग के सदस्यों ने तत्परता, कुशलता और संयम के साथ प्रतिक्रिया दी। इसके अतिरिक्त आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न सुरक्षात्मक उपायों का अभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर अपने संदेश में संस्था अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, अपितु आंतरिक सजगता और अनुशासन भी उतने ही आवश्यक हैं। शांतिकुंज राष्ट्र सेवा, आत्मिक जागरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए सदैव समर्पित है। व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी ने बताया कि शांतिकुंज केवल एक आध्यात्मिक केंद्र ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला जागरूक संगठन है।
नित्य सायं ‘हम करें राष्ट्र का आराधन, तब होगा देश का नवनिर्माण’आदि जैसे प्रेरणाप्रद नारों के साथ निकलने वाली जनजागरण रैली निकाली जा रही है, जिसमें शांतिकुंज कार्यकर्त्ता सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षणार्थी भी भाग लेते हैं। यह रैली राष्ट्रीय भावना, अनुशासन और आत्मिक जागरूकता का सशक्त उदाहरण है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Message of patriotism given through Janjagran rally in Shantikunj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, shantikunj, shaildidi, yogendra giri, mock drill, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved