• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तराखंड में 28-29 को यलो और 30 और 1 को ऑरेंज अलर्ट

Yellow alert on 28-29 and Orange alert on 30 and 1 in Uttarakhand - Dehradun News in Hindi

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। प्रदेश के मौसम को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 और 29 अप्रैल को यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों वहीं 29 अप्रैल को पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 28 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं अपरान्ह और शाम के समय गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके अलावा 29 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना मौसम विभाग में व्यक्त की है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 30 अप्रैल और 1 मई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने तथा तेज बौछार के साथ झक्कड़, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उच्च हिमालई क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि 30 और 1 मई को ओलावृष्टि से वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है उन्होंने आम लोगों से सुरक्षा की ²ष्टि से एतिहाद बरतने की भी अपील की है।
रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम खराब होने से बारिश एवं वर्फबारी हो रही है जिसके लिए उन्होंने दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं से अपनी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yellow alert on 28-29 and Orange alert on 30 and 1 in Uttarakhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yellow alert, orange alert, uttarakhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved