• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यमुनोत्री धाम में यात्रा के पहले ही दिन दो श्रद्धालुओं की हुई मौत

Two devotees died on the first day of Yamunotri Dham Yatra - Dehradun News in Hindi

उत्तरकाशी । उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2024 का विधिवत शुभारंभ 10 मई से हो गया। अक्षय तृतीया पर तीन धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस बीच यात्रा के पहले दिन यमुनोत्री धाम में 2 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यात्रा शुरू हुए अभी एक दिन ही हुआ था कि पहले ही दिन यमुनोत्री धाम में 2 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। एक श्रद्धालु की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल और दूसरे की उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम अलग अलग स्थानों पर हार्ट अटैक से श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि 12 मई को सुबह 6 बजे चौथे धाम बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two devotees died on the first day of Yamunotri Dham Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yamunotri dham, uttarkashi, chardham yatra 2024, uttarakhand, akshaya tritiya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved