• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज : हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद में SC/ST एक्ट और BNS की गंभीर धाराएं लगीं, दलित अपमान का आरोप

FIR Registered Against Rahul Gandhi in Uttarakhand: Serious Charges Under SC/ST Act and BNS Invoked - Dehradun News in Hindi

देहरादून / हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित 'शुद्धीकरण' विवाद ने अब बड़ा कानूनी और सियासी मोड़ ले लिया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शुद्धीकरण कार्यक्रम में शामिल रहे अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल गांधी पर दलित भावनाओं को आहत करने का आरोप शिकायतकर्ता अमित कुमार और विनोद कुमार आर्य का आरोप है कि राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित शुद्धीकरण की तस्वीरें दिखाकर भ्रामक और भड़काऊ टिप्पणियां कीं। शिकायत में कहा गया कि राहुल गांधी के बयानों से शुद्धीकरण कार्यक्रम में शामिल लोगों और दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है।
FIR में लगीं BNS और SC/ST एक्ट की धाराएं
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने FIR संख्या 297/26 में राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया है:
BNS धारा 196: विभिन्न धार्मिक, जातीय या सामाजिक समूहों के बीच नफरत, शत्रुता या वैमनस्य फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में (3 से 5 साल तक की जेल या जुर्माना)।
BNS धारा 299: किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने और धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के लिए (3 साल तक की जेल या जुर्माना)।
SC/ST एक्ट धारा 3(1)(q): एससी/एसटी समुदाय के किसी सदस्य को प्रताड़ित या अपमानित करने की नीयत से लोक सेवक को गुमराह करने या झूठी जानकारी देने से संबंधित (6 माह से 5 वर्ष तक की सजा और जुर्माना)।
8 अगस्त की खड़गे की सभा से शुरू हुआ था विवाद
विवाद की शुरुआत 8 अगस्त को हुई, जब हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा आयोजित की गई थी।
सभा संपन्न होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मैदान में गंगाजल छिड़कने और हवन करने के मामले को कांग्रेस ने दलित विरोधी मानसिकता करार दिया था।
कांग्रेस का आरोप था कि मल्लिकार्जुन खड़गे के दलित होने की वजह से मैदान का 'शुद्धीकरण' कराया गया।
अब राहुल गांधी के खिलाफ जवाबी FIR दर्ज होने के बाद यह पूरा घटनाक्रम उत्तराखंड की राजनीति में दोनों प्रमुख दलों के बीच आर-पार की कानूनी और राजनीतिक जंग में तब्दील हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIR Registered Against Rahul Gandhi in Uttarakhand: Serious Charges Under SC/ST Act and BNS Invoked
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi fir haldwani, mallikarjun kharge shuddhikaran row, uttarakhand congress bjp clash, sc st act rahul gandhi case, haldwani ramlila maidan controversy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved