• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काशी में मंगल आरती के साथ शुरू हुआ जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य मेला, प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

The grand Jagannath Rath Yatra fair began with the Mangal Aarti in Kashi, and devotees took a holy dip in the Sangam in Prayagraj. - Varanasi News in Hindi

वाराणसी/प्रयागराज । धर्म और आस्था की नगरी वाराणसी में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मेले की शुरुआत पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। सुबह मंगला आरती के रथ यात्रा मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डमरू की गूंज और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। मंगला आरती में जगन्नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह, सचिव शैलेश त्रिपाठी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जगन्नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि सभी श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लें और अपने परिवार की सुख, समृद्धि तथा शांति के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं, बेहतर व्यवस्थाएं और आकर्षक सजावट की गई है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे आसानी से दर्शन कर सकें। ट्रस्ट के सचिव शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस बार व्यवस्थाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखा गया है कि कहीं भी भगदड़ जैसी स्थिति न बने। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर स्तर पर सुचारु इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार का जगन्नाथ रथ यात्रा मेला पहले से अधिक भव्य और यादगार होगा।
श्रद्धालु गणेश मिश्रा ने कहा कि काशीवासियों को इस रथ यात्रा का पूरे वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है। यह यात्रा काशी के जन-जन की आस्था से जुड़ी हुई है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस मेले का सभी काशीवासी लंबे समय से इंतजार करते हैं और हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।
उधर, प्रयागराज में भी जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। एक श्रद्धालु ने बताया कि आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी। वे गंगा स्नान करने आए हैं और इसके बाद रथ यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उनके परिवार, सभी प्राणियों और सभी हिंदू समाज के लोग स्वस्थ रहें, किसी को किसी प्रकार का कष्ट न हो और दुनिया भर में सनातन धर्म का नाम लगातार ऊंचा होता रहे।
एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि उन्होंने पहले गंगा में स्नान किया है और अब भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वहीं एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि वे संगम स्नान और गंगा पूजन के बाद पूरे श्रद्धाभाव के साथ रथ यात्रा में भाग लेंगे।
वाराणसी और प्रयागराज में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों शहरों में बड़ी संख्या में भक्त धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The grand Jagannath Rath Yatra fair began with the Mangal Aarti in Kashi, and devotees took a holy dip in the Sangam in Prayagraj.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prayagraj, jagannath rath yatra, mangal aarti, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved