• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में तेज आंधी से निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

Shuttering at a construction site in Noida collapses due to strong winds; 14 vehicles damaged; major tragedy averted - Noida News in Hindi

नोएडा । दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बदलते मिजाज और तेज आंधी का असर नोएडा में भी देखने को मिला। गुरुवार, 15 अक्टूबर को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आइथम हाइट्स में तेज आंधी के कारण निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई। शटरिंग पड़ोस में स्थित ग्राफ सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के ऊपर जा गिरी। इस घटना में कुल 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 स्थित आइथम हाइट्स कंपनी में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में तेज आंधी आई, जिसके चलते निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई। शटरिंग सीधे पड़ोस में स्थित ग्राफ सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर जा गिरी। अचानक हुई इस घटना से पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। शटरिंग गिरने के कारण पार्किंग में खड़ी कुल 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें गाड़ियों के बाहरी हिस्सों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पड़ोसी कंपनी की पार्किंग में कई वाहन खड़े थे। शटरिंग के गाड़ियों पर गिरने से बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।
पुलिस के अनुसार, इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना थाना सेक्टर-58 क्षेत्र की होने के कारण स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले में अग्रिम आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की ओर से घटना की वजह तेज आंधी को बताया गया है। शटरिंग गिरने से प्रभावित वाहनों और घटनास्थल की स्थिति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में 14 गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shuttering at a construction site in Noida collapses due to strong winds; 14 vehicles damaged; major tragedy averted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vehicles, noida collapses, noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved