• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गेस्ट हाउस से नौकर ने साथियों के साथ की करोड़ों की चोरी, पुलिस की कई टीम जांच में जुटी

Servant along with his accomplices stole crores of rupees from guest house, many police teams engaged in investigation - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-60 चौकी क्षेत्र के आवासीय क्षेत्र में बने एक नामी कंपनी के गेस्ट हाउस से करोड़ों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोर नकदी के साथ गहने भी चुराकर ले गए हैं। संबंधित जोन के एसीपी अरविंद कुमार का कहना है कि नौकर के साथ उसके साथियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की शिकायत नामी कंपनी के मैनेजर ने सेक्टर-58 थाने में दर्ज कराई है। 30 अक्टूबर को कंपनी के गेस्ट हाउस से करोड़ों रुपये चोरी होने की जानकारी गेस्ट हाउस प्रबंधन को मिली। कंपनी ने इसकी आंतरिक जांच की तो आशंका हुई कि नौकर और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया है। दो नवंबर को प्रबंधन की ओर इसकी शिकायत पुलिस से की गई।
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया। दिल्ली और हरियाणा की सीमा के आसपास लगे कैमरे को भी पुलिस ने इस दौरान खंगाला।
सूत्रों की माने तो घटना को अंजाम देने वाले मौके से करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्ति ले गए हैं। पुलिस का दावा है कि एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मोटी रकम भी बरामद की है। बाकी के पैसों की रिकवरी का प्रयास जारी है। चोरी की कुल रकम को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Servant along with his accomplices stole crores of rupees from guest house, many police teams engaged in investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, guest house, theft worth crores of rupees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved