• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लापता आप विधायक अमानतुल्लाह और बेटे की तलाश तेज, नोएडा पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस

Search for missing AAP MLA Amanatullah and son intensified Noida Police pasted notice at home - Noida News in Hindi

नोएडा। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस की तलाश नोएडा पुलिस ने तेज कर दी है। उनको ढूंढने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। जो जगह-जगह विधायक और उनके पुत्र की तलाश में दबिश दे रही हैं। शनिवार को नोएडा पुलिस ने ओखला के उनके आवास पर पहुंचकर नोटिस भी चस्पा किया। यह नोटिस जांच के दौरान विवेचना में शामिल होने के लिए चस्पा किया गया है। आप विधायक और उनके बेटे के खिलाफ नोएडा के सेक्टर फेज 1 थाना में झगड़ा, मारपीट और धमकाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस जनसभाओं और कार्यक्रमों में भी अमानतुल्लाह के पहुंचने का इंतजार कर रही है। कई दिनों से विधायक और उनके बेटे का फोन बंद है। दोनों जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने उनसे कई बार संपर्क करने की भी कोशिश की है।
इस क्रम में पुलिस ने उनके घर जा कर भी उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन दोनों पिता-पुत्र घर पर नहीं मिले। नोएडा पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट मामले में अब तक सीसीटीवी और गवाहों के बयान जुटा लिए हैं। उनकी जांच भी कर ली गई है।
पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना में शामिल विधायक के बेटे अनस और बाद में पेट्रोल पंप के लोगों को धमकाने के आरोप में अमानतुल्लाह के खिलाफ पुलिस ने दर्ज एफआईआर में और भी धाराएं बढ़ाने की बात की है।
गौरतलब है की थाना फेज 1 इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीते मंगलवार सुबह के वक्त ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह के बेटे ने गाड़ियों की लाइन तोड़कर जल्दी ईंधन भरवाने की कोशिश की। मौजूद पंप कर्मियों ने उसे रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अमानतुल्लाह भी पहुंच गए, जिन्होंने वहां मौजूद लोगों को धमकाया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद बाप-बेटे दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद है। यह घटना नोएडा के सेक्टर 95 के पेट्रोल पंप की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Search for missing AAP MLA Amanatullah and son intensified Noida Police pasted notice at home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: search for missing, aap mla, amanatullah, noida police, pasted notice, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved