• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा: अब पानी के बिल का भुगतान मोबाइल एप से, 84 हजार लोगों को होगा फायदा

Noida: Now water bill payment through mobile app, 84 thousand people will be benefited - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा में अब पानी (जल-सीवर) के बिलों का भुगतान मोबाइल ऐप से किया जा सकेगा। नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु महेश्वरी ने सोमवार को जल ऐप लॉन्च किया। इस ऐप का फायदा करीब 84 हजार लोगों को मिल सकेगा। इसे गूगल ऐप के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा और उसके बाद लोग इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। जल्द ही इस ऐप का आईओएस वर्जन भी लॉन्च होगा। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए लॉगइन करते वक्त अपना प्रॉपर्टी नंबर या प्रॉपर्टी पंजीकरण आईडी डालना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को एक मोबाइल नंबर भी फीड करना होगा। इस नंबर पर ओटीपी आएगा जिससे सत्यापित करने के बाद ही ऐप का प्रयोग किया जा सकेगा। इस ऐप में लॉगिन होने के बाद पहले से किए गए बिल का भुगतान चालान और बकाया बिल का ब्यौरा उपभोक्ता को दिखाई देगा। ऐप में ऑनलाइन भुगतान के अलावा एनईएफटी, आरटीजीएस, डीडी के माध्यम से भुगतान के लिए चालान निकाला जा सकता है। ऐप के माध्यम से भुगतान की जानकारी उपभोक्ता को तुरंत मिल जाएगी। रितु महेश्वरी ने बताया है कि नोएडा में पांच हजार वॉटर मीटर लगाए गए हैं। अब इनके बिल भी निकाले जाएंगे। हालांकि अब तक मीटर रीडिंग के अनुसार बिल नहीं निकल रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इनके रेट आदि तय किए जा रहे हैं जिसके बाद बिल निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा वॉटर मीटर से बिल निकालने के बाद एसएमएस के माध्यम से इसकी सूचना उपभोक्ता को मिल सके इसके लिए भी काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: Now water bill payment through mobile app, 84 thousand people will be benefited
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, ritu maheshwari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved