• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा : सकुशल संपन्न हुई छठ पूजा, घाटों पर रहे पुलिस के कड़े इंतजाम, रात भर होती रही गश्त

Noida: Chhath Puja concluded safely, strict police arrangements at the ghats, patrolling continued throughout the night - Noida News in Hindi

नोएडा । गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन में छठ पर्व सकुशल संपन्न हो गया है। शुक्रवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हुआ। जिले के तीनों जोन में पूरी रात पुलिसकर्मी घाटों के पास सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। इसके साथ ही रात भर गश्त भी होती रही। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तीनों जोन के पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में छठ पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते घाटों पर गोताखोर व एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है। सभी पीआरवी व पीसीआर वाहनों को लगातार गश्त करते रहने का निर्देश दिया गया है। डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार शुक्ला के साथ छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत सेन्ट्रल नोएडा जोन के अन्तर्गत छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। उनके द्वारा सभी पीआरवी व पीसीआर वाहनों को लगातार गश्त करते रहने का निर्देश भी दिया गया।
इसी तरह नोएडा जोन में भी एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र द्वारा नोएडा जोन के अन्तर्गत छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण करते हुए छठ पूजा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया गया। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी स्थलों पर समुचित पुलिस बल को तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत यमुना नदी के घाट पर गोताखोर व एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी थी। यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये थे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और श्रद्धालुओं द्वारा छठ पूजा पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: Chhath Puja concluded safely, strict police arrangements at the ghats, patrolling continued throughout the night
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, chhath puja, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved