ग्रेटर नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में किसानों ने विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। सैकड़ों किसान बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट से शुरू होकर परी चौक होते हुए यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के कार्यालय पहुंची। यहां किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा के दौरान किसानों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में वंदे मातरम् के नारे लगाए। जीरो प्वाइंट से शुरू हुई यात्रा के कारण मार्ग पर किसानों की बड़ी संख्या नजर आई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार और प्राधिकरण तक किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों को प्रभावी तरीके से पहुंचाना रहा। यमुना प्राधिकरण कार्यालय पहुंचने के बाद किसान नेताओं ने प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक शाही को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौतमबुद्ध नगर के किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की मांग की गई है। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के सामने रख रहे हैं और अब लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की अपेक्षा है।
ज्ञापन सौंपने के बाद पवन खटाना ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और प्राधिकरण को 18 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस अवधि तक ज्ञापन में उठाई गई सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान कर दिया जाता है तो किसान संगठन प्राधिकरण के अधिकारियों का धन्यवाद करेगा। वहीं, यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 24 अगस्त 2026 को यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बाद आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाकर और तेज किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि तिरंगा यात्रा के जरिए सरकार को यह संदेश दिया गया है कि किसान अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाना चाहते हैं। किसानों का कहना है कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ प्रभावित किसानों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए और वर्षों से लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए। किसानों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर का भुगतान प्रमुख मांगों में शामिल है। इसके अलावा आबादी, लीजबैक और शिफ्टिंग से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण की मांग की गई है।
किसानों ने 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड की नीति लागू करने की भी मांग उठाई है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और किसानों के कर्ज माफ किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। किसान नेताओं का कहना है कि जमीन अधिग्रहण और क्षेत्र में तेजी से हो रहे औद्योगिक एवं शहरी विकास का सीधा प्रभाव स्थानीय किसानों और उनके परिवारों पर पड़ा है। ऐसे में उनके आर्थिक और सामाजिक हितों की सुरक्षा जरूरी है। किसान नेताओं ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। गांव-गांव जाकर किसानों को आंदोलन से जोड़ने और आगामी महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
--आईएएनएस
राज़ रीबूट के 10 साल: हिंदी फिल्म डेब्यू के बाद कृति खरबंदा का सफर
डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े की द मशरूम्स लेकर आया 80s रेट्रो बॉलीवुड का जादू, कैसी है ये शाम आज की के साथ
गणेश चतुर्थी 2026: लालबागचा राजा से सिद्धिविनायक तक, बप्पा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
शरीर में बहती हैं 5 प्राण ऊर्जाएं, जानिए इनके रंग और काम
शालिनी पांडे का भावुक गणपति संदेश : त्योहार प्यार से मनाएं, शोर से नहीं
प्रताप का फर्स्ट लुक रिलीज: दमदार पुलिस अधिकारी के अवतार में नजर आए अमित साध; फिल्म 20 नवंबर 2026 को होगी रिलीज
मैं बिहार की बेटी हूं..., बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर अक्षरा सिंह ने बांटी राहत सामग्री
राशिफल: धन, करियर और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
भस्म आरती: वैष्णव तिलक, त्रिनेत्र व त्रिपुंड से राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, अर्पित की गई रुद्राक्ष व फूलों की माला
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते लव लॉटरी की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
300 करोड़ के बाद कहां रुकेगी ‘हनुमान अंश’ की कमाई? जारी है जलवा, आगे बड़ी फिल्मों की चुनौती
पीवी सिंधु: 2017 में कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं
Delhi High Court Recruitment 2026: पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 150 पदों पर भर्ती, 5 अक्टूबर तक आवेदन
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
चोट से वापसी के बाद आत्मविश्वास की जरूरत होती है, दूसरे टी-20 में अपने शानदार प्रदर्शन पर बोले नीतीश रेड्डी
हिमांशी के आरोपों पर असीम रियाज के सपोर्ट में आए अरहान खान, बोले- वह छोटी सोच का इंसान नहीं है
गणेश चतुर्थी पर किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चिंता? जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
प्रधानमंत्री मोदी का शीर्ष सीईओ से आह्वान- 'सेमीकंडक्टर विकास के अगले चरण में शामिल हों वैश्विक कंपनियां'

उत्तर प्रदेश : काशी विश्वनाथ मंदिर के नए सीईओ बने सत्यम मिश्रा, पांच अधिकारियों के तबादले

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण
राशिफल: इन राशियों के लिए बुधवार रहेगा खास, काम और धन के मामले में मिलेंगे अच्छे मौके
गणेश चतुर्थी पर डेजी शाह ने किया बप्पा का स्वागत, कहा-आध्यात्मिक होना बहुत जरूरी है
'बिग बॉस 20' में चिकन को लेकर भिड़ीं आम्रपाली दुबे और माही विज, एक-दूसरे से कहा-'शट अप'
प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक मंदिर की पुरानी तस्वीरें शेयर कर दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
सुरभि चंदना के घर गणपति भोग से पहले हुआ गैस लीक, बोलीं-'जब बप्पा साथ हों तो कोई बाधा बड़ी नहीं'
चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'
गणेश चतुर्थी पर तुषार कपूर ने साझा की खुशी, बोले- ‘ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए’
जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं
सुनीता आहूजा ने गणपति स्थापना पर किया खुलासा, बताया बेटे के साथ फिल्म में आएंगी नजर
अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक, कहा-'मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा'
शरीर में बहती हैं 5 प्राण ऊर्जाएं, जानिए इनके रंग और काम
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 17/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope