• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा : ड्रग्स की तस्करी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Noida: Five notorious drug smugglers arrested, goods worth lakhs recovered - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा के थाना फेज 3 और सीआरटी टीम ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग की महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी शिनाख्त बिन्टू उर्फ कालू, सतेन्द्र शर्मा, संदीप कुमार, आशिफ जमाल और काजल कुमारी के रूप में किया गया है। इनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा, 236 ग्राम चरस और तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली क्रेटा कार बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त माल की कीमत लगभग 50 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी शिलांग से गांजा और चरस लाकर एनसीआर में ऑनलाइन सप्लाई करते थे। इस गैंग का सरगना बिन्टू उर्फ कालू है। वह अपने व्हाट्सएप के जरिए पेमेंट लेता था। ड्रग्स की सप्लाई के लिए कूरियर का इस्तेमाल किया जाता था। गैंग अब तक सैकड़ों लोगों को गांजा और चरस बेच चुका है। इस गैंग ने लाखों रुपए कमाए हैं। आरोपी अपने साथ गाड़ी में एक लड़की काजल को रखते थे, जिससे किसी को भी इन पर शक नहीं हो। बिन्टू उर्फ कालू खुद शिलांग जाकर माल फाइनल करता था। उसके बाद काजल और अन्य लोगों के माध्यम से ग्राहक तलाश कर ऑनलाइन ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी।
पुलिस से बचने के लिए गैंग एनसीआर में ऑनलाइन ड्रग्स की सप्लाई करता था।
डीसीपी के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन पेमेंट मिलने के बाद कूरियर के जरिए ड्रग्स भेजते थे। पिछले पांच सालों से गैंग ड्रग्स की बिक्री में शामिल था। इस गैंग में शामिल आरोपी संदीप कूरियर का काम कर ग्राहक की तलाश करता था। आसिफ और सतेन्द्र सरगना की गाड़ी चलाते थे और गैंग में भी शामिल थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: Five notorious drug smugglers arrested, goods worth lakhs recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: smuggler, drug, noida, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved