• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैंक में सुरंग बनाने वाले गिरोह के 2 बदमाश पकड़े

Meerut news :  Tunnel made in United Bank of India in meerut, gang arrest - Meerut News in Hindi

मेरठ। पुलिस ने गत दिनों यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया में सुरंग बनाकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि लूट की साजिश जेल से फरार अभियुक्त संदीप पुत्र रज्जू ने अपने साले चिंटू उर्फ संदीप के साथ मिलकर रची थी। हालांकि घटना की साजिश रचने वाले दोनों मुख्य अभियुक्त अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं और न ही पुलिस द्वारा बैंक के कम्प्यूटर से चोरी हार्ड डिस्क आदि को बरामद किया जा सका है। घटना के संबंध में एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया की 20 सितंबर की सुबह थाना टीपी नगर क्षेत्र अन्तर्गत दिल्ली रोड स्थित यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया में बदमाशों ने सुरंग बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके खुलासे के लिए थाना टीपी नगर पुलिस तभी से सक्रिय दिख थी। इसी के चलते थाना पुलिस ने सुरेन्द्र पुत्र जयसिंह व सुशील उर्फ जयसिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी कई बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। एसपी सिटी के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि घटना की साजिश जेल से फरार संदीप पुत्र रज्जू ने अपने साले चिंटू उर्फ संदीप के साथ मिलकर रची थी। इसमें जेल जाने से पूर्व मुकदमे की पैरवी एवं घर खर्च चलाने के लिए रुपयों की बात कही थी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया की फरार अभियुक्त संदीप व चिंटू की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meerut news : Tunnel made in United Bank of India in meerut, gang arrest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meerut news, tunnel made in united bank of india, united bank of india in meerut, gang arrest, meerut hindi news, uttar pradesh hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved