• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केशव मौर्या को भेजा खत,पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

anti party activities in meerut write letter to keshav prasad maurya - Meerut News in Hindi

ऋतु भार्गव, मेरठ। मेरठ भारतीय जनता पार्टी के साथ बगावत करने वाले विधायक के खिलाफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य के पास पहुंचे एक पत्र ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।क्योंकि पत्र भी जिलाध्यक्ष ने लिखा है जिसमें पार्टी के एक फायर ब्रांड समझे जाने वाले विधायक को पार्टी के खिलाफ जाना और पार्टी विरोधिओं के साथ मिलकर भाजपा को हराने की रणनीति तैयार करने जैसे आरोप इस पत्र में लगे है। जी हाँ ये एक्सक्लूसिव जानकारी आपको हमारे हाथ लगे एक पत्र से मिली है। जिसको मेरठ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने 13 अगस्त को लिखा है। इस पत्र में पिछले दिनों हुए जिला पंचायत चुनाव में बाग़ी बने सरधना विधानसभा के विधायक संगीत सोम ओर कुछ भाजपा के जिला पंचायत सदस्य जिन पर जिला अध्यक्ष ने आरोप लगे लगाया है कि इन लोगों ने पार्टी विरोधी कार्य किया है। यही नहीं विधायक संगीत सोम पर आने वाले 2019 के संसदीय चुनाव से पहले ही एंटी भाजपा गठबन्धन बनाया है, जिसका नेतृत्व भी संगीत सोम कर रहे है। संगीत सोम समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री रहे शाहिद मन्जूर और बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के साथ मिलकर भाजपा को हराने का काम कर रहे है। जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने साफ़ कर दिया की जो भी पार्टी विरोधी काम करेगा उसकी जानकारी देना मेरा फर्ज है कार्रवाई करना न करना ये प्रदेश अध्यक्ष का काम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-anti party activities in meerut write letter to keshav prasad maurya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anti party activities, meerut, write letter, keshav prasad maurya, sangeet som, bjp, 2019 election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved