• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी सरकार उर्दू, औरंगजेब, शाहजहां इस तरह के मुद्दे लाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है: कमाल अख्तर

Yogi government wants to divert public attention by bringing issues like Urdu, Aurangzeb, Shahjahan: Kamal Akhtar - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। सपा विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर सपा नेता कमाल अख्तर ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी। मुरादाबाद के कांठ से सपा विधायक कमाल अख्तर ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी दी है। वो महाराष्ट्र का मामला है। लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार जनता के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। राज्य सरकार कठमुल्ला, उर्दू, औरंगजेब, शाहजहां इस तरह के मुद्दे लाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। सपा नेता ने कहा कि किसान बदहाल हैं, किसानों की आय दो गुनी नहीं हुई, गन्ने के रेट नहीं बढ़े, उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, स्वास्थ्य सुविधाएं ध्वस्त हैं, अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं, एमआरआई मशीन नहीं है, डायलिसिस की मशीन नहीं हैं। जब सरकार ये सब नहीं कर पा रही तो धर्म, जात, बिरादरी को लाकर मुद्दों से भटकाना चाहती है। जहां तक शाहजहां, औरंगजेब, अकबर या मुगलों की बात है तो उनकी बहुत सारी चीजे हैं। सबसे पहले ताजमहल को खत्म करना चाहिए। उसके बाद आगरा के लाल किले को खत्म करना चाहिए। कुतुब मीनार को खत्म करना चाहिए। उनकी बनाई हुई बहुत सारी चीजें हैं उनको खत्म करना चाहिए। एक तरफ तो सरकार रेवेन्यू लेती है और दूसरी तरफ इस तरह की बात करती है। जो ऐतिहासिक व्यक्ति है वो अच्छा रहा हो या बुरा, उसके बारे में तो लोग बोलेंगे ही।
मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग पर उन्होंने कहा कि वो नाम किसी सरकार ने तो नहीं रखा। सरकार के पास बहुमत है वो कोई भी नाम बदल सकती है। अगर मुजफ्फरनगर किसी का रखा हुआ नाम है, तो इसका किसी मुसलमान या किसी का कोई लेना देना नहीं है। ये तो सदियों से रखा नाम आ रहा है। यदि सरकार नाम बदलना चाहती है तो बदले, इसमें हम लोग क्या कर सकते हैं?
बता दें कि यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सीएम योगी ने कहा, "उस व्यक्ति को (समाजवादी) पार्टी से निकालो और यूपी भेज दीजिए, बाकी इलाज हम अपने आप करवा देंगे। जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा पर गर्व करने के बजाय लज्जा महसूस कर रहा हो और औरंगजेब को अपना नायक मान रहा हो, क्या उसे भारत के अंदर रहने का अधिकार होना चाहिए? समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi government wants to divert public attention by bringing issues like Urdu, Aurangzeb, Shahjahan: Kamal Akhtar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, sp mla, abu azmi, aurangzeb, cm yogi adityanath, sp leader kamal akhtar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved