• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी सरकार बना रही है 18 से 45 साल के लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की योजना, यहां पढ़ें

UP government is planning to give corona vaccine to people between 18 and 45 years - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । महीने के आखिर में पड़ने वाले होली के त्यौहार के समय कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार 18 से 45 साल के लोगों का टीकाकरण करने की योजना बना रही है। योगी सरकार ने इस मामले में मंजूरी के लिए अपना प्रस्ताव केंद्र को भेज रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि महामारी को रोकने के लिए राज्य ने बढ़िया रणनीति बनाते हुए काम किया, जिसके कारण यहां पर रिकवरी रेट ज्यादा और मृत्यू दर कम रही। केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि 18 से 45 आयु वर्ग के उन युवाओं को भी कोविड-19 वैक्सीन लेने की अनुमति देनी चाहिए, खासकर जिन्हें टाइप-1 डायबिटीज, उच्च रक्तचाप की समस्या या दिल की बीमारी हो। साथ ही ऑटो-इम्यून बीमारियों वाले रोगियों का भी टीकाकरण करने की अनुमति दी जा सकती है। इस मामले में सरकार शिक्षकों और बैंकिंग कर्मचारियों जैसे पेशेवरों को भी टीकाकरण में शामिल करने पर विचार कर रही है। बता दें कि हर्ड इम्युनिटी के लिए उप्र को अपनी 22.79 करोड़ आबादी में से 30 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करना होगा, जो कि लगभग 6.8 करोड़ है। वहीं राज्य में अब तक करीब 34 लाख लोगों को टीकाकरण किया गया है, जो कि तय किए गए लक्ष्य का लगभग 5 प्रतिशत है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP government is planning to give corona vaccine to people between 18 and 45 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corona vaccine, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved