• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम मोदी 10 फरवरी को सहारनपुर में करेंगे रैली, दूसरे चरण में होना मतदान

UP assembly elections 2022: PM Modi will rally in Saharanpur on 10 February - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी गुरुवार को सहारनपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सहारनपुर में दूसरे चरण में मतदान होना है। रैली का प्रसारण वर्चुअल माध्यम से भी किया जाएगा। रैली में जिले की सभी सात विधानसभाओं के उम्मीदवार भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा ने रैली के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी तैयारियों को पूरा कर लिया। स्थानीय स्तर पर सभी विधानसभा क्षेत्रों से पीएम मोदी को सुनने के लिए लोग आएंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को होने वाली रैली में सहारनपुर की नकुड़, बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, गंगोह और रामपुर मनिहारन विधानसभाओं के कार्यकर्ता, बीजेपी समर्थक और आम जन पीएम मोदी को सुनने के लिए आएंगे। रैली का आयोजन रिमाउंट डिपो के मैदान, देहरादून रोड सहारनपुर में किया जा रहा है। जहां कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का प्रसारण सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा। इससे जुड़ने के लिए स्मार्टफोन धारकों को लिंक भी भेजे गए हैं। प्रदेशभर से कार्यकर्ता और आमजन भी प्रधानमंत्री को विभिन्न माध्यमों से सुन सकेंगे। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP assembly elections 2022: PM Modi will rally in Saharanpur on 10 February
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, saharanpur, voting in the second phase, february 10, up assembly election, up election 2022, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved