• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP : मुफ्त पान न देने पर युवक ने खोया आपा, विक्रेता के कान-होठ काटे

UP : Young man lost his temper after not giving free betel, cut the ear and lips of the seller - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब घटना के तहत मुफ्त में पान देने से मना करने पर एक युवक ने दांत से पान विक्रेता का बांया कान और निचले होठ काट लिए। पेशे से वीडियोग्राफर आरोपी युवक शालू (28) को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात की है जब पान विक्रेता सत्येंद्र अपनी दुकान बंद कर रहा था। शालू दुकान पर गया और बिना पैसे के पान देने की मांग करने लगा। सत्येंद्र के मना करने पर शालू ने उसे पत्थर फेंक कर मारा और फिर सत्येंद्र के कान काट लिए। दर्द से छटपटाते हुए पीडि़त जब नीचे गिरा तब आरोपी ने उसका निचला होठ भी काट लिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने बेहोश सत्येंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मरहम पट्टी हुई। आलमबाग के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ए.के. साही ने कहा कि शालू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि आरोपी शालू शराबी है।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP : Young man lost his temper after not giving free betel, cut the ear and lips of the seller
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, young man, betel, ear and lips, pan seller, lucknow, alambagh, videographer, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved