• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ में बदमाश बेखौफ, थाने से महज 500 मीटर दूर दो भाइयों को गोली मारी

two brother shot dead in Lucknow Thakurganj area, 500 meters away from the police station - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात सगे भाई इमरान (20) व अरमान (18) को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। बाद में गोली मार दी। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने खून से लथपथ पड़े दोनों युवकों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में आक्रोश है। हालात जानकर चौक, वजीरगंज, सआदतगंज थाने से फोर्स बुला ली गई। देर रात छह और थानों से फोर्स वहां बुला ली गई। बदमाशों की संख्या छह बताई गई है। गुंडे मुसाहिबगंज में भरी भीड़ के बीच दोनों भाइयों को पीटते रहे, लेकिन कोई बचाव में नहीं आया। जहां वारदात हुई वहां से थाना महज 500 मीटर दूर है। वारदात के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए आठ थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश की जा रही है। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि मोहल्ला मल्लाही टोला निवासी इमरान कैब चालक था। पिता प्रॉपर्टी डीलर दिलदार मोहल्ला मिश्री की बगिया में छोटे बेटे रेहान के साथ रहते हैं।
इमरान भाई अरमान व दोस्त निशांत के साथ रेहान के घर बीमार पिता को दवा देने गए थे। वहां से लौटते समय ठाकुरगंज चौराहा से चाय लेकर बंधा रोड की तरफ जा रहे थे। जलसंस्थान के पास पीछे से एक बाइक व कार से आए बदमाशों ने कैब को ओवरटेक करके रोका। गाड़ी चला रहे अरमान के बगल वाली सीट पर बैठे इमरान से नोकझोंक की। कैब की पिछली सीट पर बैठा निशांत माजरा समझता, इससे पहले दोनों भाई गाड़ी से उतर कर भागे।
बदमाशों ने उन पर डंडे से हमले करने के साथ ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। कार से करीब 20 मीटर दूर दोनों भाई खून से लथपथ होकर गिर गए। जान बचाकर भागे निशांत ने उनके परिवारीजनों को जानकारी दी।
बढ़ा आक्रोश, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
चल रही थी तनातनी
प्रत्यक्षदर्शी व एक अन्य युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि चीना उर्फ उमेश व शिवम सिंह से दोनों भाइयों की तनातनी चल रही थी। कुछ दिनों पहले चीना व शिवम का नदीम नामक शख्स से भी झगड़ा हुआ था।
प्रभारी निरीक्षक ने प्रथमदृष्ट्या संदेह के घेरे में आए बदमाशों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। एक टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-two brother shot dead in Lucknow Thakurganj area, 500 meters away from the police station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shot dead, lucknow news, thakurganj police station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved