• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ में 5 एसीपी के तबादले, पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने देर रात जारी किए आदेश

Transfers of 5 ACPs in Lucknow; Police Commissioner Tarun Gaba issues late-night orders - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने 5 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह आदेश 3 अक्टूबर की देर रात जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, लखनऊ में तैनात 5 सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) को नई तैनाती दी गई है। लक्ष्मण वर्मा को एसीपी कृष्णानगर की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे एसीपी लखनऊ के पद पर तैनात थे। उनके स्थानांतरण के बाद कृष्णा नगर सर्किल में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। अभिषेक कुमार पाण्डेय को एसीपी कृष्णानगर से हटाकर अब एसीपी कैसरबाग बनाया गया है। कैसरबाग पुराने लखनऊ का बेहद संवेदनशील और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, जहां यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती होती है।
नवरत्न गौतम जो अब तक एसीपी कैसरबाग के पद पर थे, उन्हें अब एसीपी यातायात नियुक्त किया गया है। लखनऊ में त्योहारी सीजन के चलते यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है, ऐसे में उनका अनुभव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
महेश त्यागी को एसीपी यातायात से हटाकर एसीपी कानून-व्यवस्था लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। कानून-व्यवस्था की यह पोस्ट कमिश्नरेट की सबसे महत्वपूर्ण पोस्ट में से एक मानी जाती है।
वहीं, अनूप कुमार को एसीपी यातायात के साथ-साथ यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इससे पहले वे केवल यूपी-112 के एसीपी थे। अब उन्हें दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस कमिश्नरेट सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है ताकि फील्ड में नए अधिकारियों को अनुभव मिल सके और कामकाज में तेजी आए। लखनऊ कमिश्नरेट में अपराध नियंत्रण, यातायात सुधार और यूपी-112 की रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर करने पर लगातार फोकस किया जा रहा है।
इस तबादला सूची के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Transfers of 5 ACPs in Lucknow; Police Commissioner Tarun Gaba issues late-night orders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow police, acp transfer, tarun gaba, laxman verma, abhishek kumar pandey, navratna gautam, mahesh tyagi, anoop kumar, lucknow police commissionerate, up 112, traffic management, law and order, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved