लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने भर्ती का परिणाम संशोधित कर उन्हें न्याय देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान ‘निषाद चाचा बाहर आओ’ के नारे लगाए गए। अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद मंत्री ने उनकी मांगों को मुख्यमंत्री और सरकार के समक्ष उठाने तथा उचित स्तर पर चर्चा कर समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।
अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगतियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने संबंधित विसंगतियों को दूर कर भर्ती का परिणाम संशोधित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। बाद में मंत्री संजय निषाद ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मीडिया से बातचीत में संजय निषाद ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी होने की बात कही गई है।
उन्होंने कहा, “इंसाफ मांगना हर आदमी का हक है और हम लोगों ने इंसाफ दिलाने का संकल्प लिया है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले पर मुख्यमंत्री, सरकार और कैबिनेट के स्तर पर चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से भी बात कर विसंगतियों को दूर करने का प्रयास होगा, ताकि अभ्यर्थियों को उनका वाजिब हक मिल सके। मंत्री ने कहा कि वह शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और दलितों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांग को न्याय और अधिकार से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर किसी तरह की विसंगति के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, तो उस पर भी चर्चा की जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आंदोलन के औचित्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में संजय निषाद ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी मांग उठाने और आंदोलन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, “नहीं मांगेंगे, नहीं आंदोलन करेंगे तो कोई सुनने वाला थोड़ी है। आंदोलन से ही देश आजाद हुआ, आंदोलन से ही हक मिलता है।” उन्होंने आरक्षण को संवैधानिक व्यवस्था और सामाजिक न्याय से जुड़ा अधिकार बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों को अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाना है।”
उन्होंने कहा कि समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर देना सामाजिक न्याय की मूल भावना है। 68,500 और 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी कथित अनियमितताओं को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने आरोपों को सीधे तौर पर घोटाला कहने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि किसी मामले को घोटाला कहने से पहले उसकी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा, “जांच में जब आ जाए कि यह गलत हुआ है, तब उसको हम दूसरा शब्द दे सकते हैं। लेकिन तब तक कहते हैं कि त्रुटियां होती हैं, बहुत ऐसे होते हैं विसंगतियां होती हैं।
संजय निषाद ने कहा कि 68,500 भर्ती के अभ्यर्थी अधिकारियों की कथित विसंगतियों के शिकार हैं और इन्हें दूर किया जाना चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों को उनका हक मिल सके। इस दौरान टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पूर्व सैनिकों को मिलने वाले क्षैतिज आरक्षण का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर मंत्री ने कहा कि यह विषय उनके संज्ञान में आया है और इस पर आगे चर्चा की जाएगी। मंत्री के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। अब उनकी निगाहें सरकार और मुख्यमंत्री के स्तर पर होने वाली संभावित चर्चा तथा आरक्षण संबंधी विसंगतियों के समाधान पर टिकी हैं।
--आईएएनएस
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर नई पाबंदियों की मांग, 'पटियाला पेग' समेत 4 गाने नहीं गाने को कहा
6 Best Data Science Courses in Jaipur (2027)
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म 'हीरो की हॉररिन' का पोस्टर आया सामने, डरावनी एक्ट्रेस ने मचाया तहलका
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
‘भारत से दुनिया तक’: ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा
सा रे गा मा पा में शिवानी की परफॉर्मेंस ने कुमार सानू को किया भावुक, छुए पैर और गिफ्ट की लग्जरी घड़ी
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
कॉस्मेटिक सर्जरी पर श्रुति हासन का बेबाक बयान, शराब की लत पर कहा- 'आठ साल तक नहीं पी एक बूंद'
नंदा देवी राजजात: हिमालय का महाकुंभ, जब बेटी को ससुराल विदा करते हैं पहाड़ के लोग
अमेरिका में तीसरी बार देशव्यापी उड़ानों पर लगा ब्रेक, 2001 और 2023 में भी थमी थीं हवाई सेवाएं

NCR में अधिकतर इलाकों में AQI 400 के पार, 15 नवंबर को हल्की बारिश के आसार

छठ और शादियों के सीजन के चलते पिछले 15 दिनों में 50 फीसदी बढ़ा हवाई किराया, सीटीआई ने मंत्री को लिखा पत्र
मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 14/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope