लखनऊ। भाजपा से कांग्रेस में आए शत्रुध्न सिन्हा ने अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के नामांकन दाखिल करवाने के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार को नागवार गुजरा। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि शत्रु पार्टी धर्म निभाएं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लखनऊ लोकसभा सीट पर गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के नामांकन और रोड शो में शामिल हुए हैं। जो सपा उम्मीदवार हैं। इस पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम भडक़ गए और कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी के प्रचार के लिए आए हैं, मेरा उनसे कहना है कि वो पार्टी धर्म निभाएं और मेरे लिए चुनाव प्रचार करें। हालांकि शत्रुघ्न ने आलोचना के बाद साफ कह दिया कि परिवार के मुखिया और एक पति होने के नाते परिवार का समर्थन करना उनका कर्तव्य है।
आपको बताते जाए कि शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए हैं।कांग्रेस ने उन्हें बिहार की पटना साहिब सीट से उम्मीदवार बनाया है। जबकि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को सपा ने लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतार दिया है। लखनऊ से कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को उतारा है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope