• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम व योगी ने सरदार पटेल को याद किया

Ram Naik and Yogi Adityanath remembered Sardar Patel - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर जीपीओ पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी व प्रदेश की जनता की ओर से श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि सन् 1947 में जब देश आजाद हुआ, तब अंग्रेजों ने जाते-जाते देश के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी थी। अंग्रेजों ने देश की 565 छोटी-छोटी रियासतों को स्वतंत्रता दी कि वे रियासतें अपने भविष्य का स्वयं निर्णय करें। ऐसी स्थिति में सरदार पटेल ने जिस कुशलता से रियासतों का विलय किया, वह अभूतपूर्व था। उन्होंने कहा, अगर सरदार पटेल द्वारा किए गए रियासतों के विलय के कारण ही आज हम एक बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में विश्व में पहचान बना पाए हैं। सरदार पटेल अगर और जीवित रहते तो देश का नक्शा कुछ और होता। राम नाईक ने कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता को देखते हुए जनता ने उन्हें लौहपुरुष की संज्ञा दी थी। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकता एवं अखंडता के लिए देश के सभी नागरिक इस महान सपूत का सदैव स्मरण करते रहेंगे। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को एकता के सूत्र में पिरोने को जो कार्य किया, उससे गौरव की अनुभूति होती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शो के प्रति सरदार पटेल द्वारा किए गए योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। इस मौके पर लखनऊ की महापौर डॉ. संयुक्ता भाटिया सहित अन्य विशिष्टजन भी उपस्थित रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ram Naik and Yogi Adityanath remembered Sardar Patel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi adityanath, ram naik, sardar patel, puniyatithi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved