• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब विकास की स्पीड को तीन गुना करने का समय आ गया: मुख्यमंत्री योगी

Now the time has come to triple the speed of development: Chief Minister Yogi - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की स्पीड को तीन गुना करने का समय आ गया है। इसके लिए डबल इंजन में तीसरा इंजन लगाने की जरूरत है। इस चुनाव में भाजपा को जीताकर विकास की गति को सही दिशा दें। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव प्रचार के चौथे दिन शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के फेल इंजन प्रदेश के विकास को पीछे लेकर जा रहे थे। वहीं जब आपने डबल इंजन की सरकार चुनी तो विकास की गति दोगुनी हो गई है। कहा कि अब विकास की स्पीड को तीन गुना करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को जब आपने जिताया तो सड़के बन रही हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है और टूरिज्म के कार्य हो रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि हमारे धार्मिक स्थल राष्ट्रीय एकात्मता के प्रतीक है। इस दिशा में हमारी सरकार छोटी काशी के रूप में विख्यात गोला गोकरण धाम कॉरिडोर का निर्माण करा रही है। कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होगा तो यहां टूरिस्ट आएंगे। इससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। होटल और रेस्टोरेंट खुलेंगे और इस जनपद के अन्नदाता किसानों की फसलों का उचित दाम यहीं पर मिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि यहां के अन्नदाता किसान प्रदेश और देश का पेट भरने का कार्य करते हैं। आज यहां के चीनी मिलों की मिठास देश और दुनिया में पहुंचती है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया के एक ताकत बनकर उभरा है। आज दुनिया काशी की तरफ आकर्षित हो रही है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प हो गया है और अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। हमारी सरकार दुधवा नेशनल पार्क में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। हम नैमिषारण्य में गोला गोकर्णनाथ के लिए कार्य योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को एक-एक आवास, शौचालय और फ्री गैस कनेक्शन के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को उठाने का कार्य किया है। होली और दीपावली के अवसर पर फ्री में एक एक सिलेंडर भी हर उज्जवला योजना के लाभार्थी को घर तक पहुंचेगा।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now the time has come to triple the speed of development: Chief Minister Yogi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, yogi adityanath, up, bjp, lakhimpur kheri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved