लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बाेलते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पक्ष में उतर आईं हैं। मायावती ने कहा कि बंगाल की जनता भी उत्तर प्रदेश की तरह मुंहतोड जवाब देगी। यह बात मायातवी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की आलोचना करते हुए कहा कि यदि चुनाव आयोग को प्रचार पर रोक लगानी थी तो सुबह से चुनाव प्रचार पर रोक लगानी चाहिए थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी की दो रैलियों को ध्यान में रखकर चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। भाजपा के दबाव में आकर चुनाव आयोग यह कार्य कर रहा है।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा बंगाल में ऐसा हठकंडा अपना कर चुनाव जीतना चाहती है। अपनी जवाबदेही से बचकर निकलना चाहती है। जनता को भड़काकर चुनाव जीतना चाहती है।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope