• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साइबर अपराधियों को बैंक खाता मुहैया कराने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Mastermind arrested for providing bank account to cyber criminals - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल(एसटीएफ) ने फर्जी कॉल सेंटरों को भाड़े पर खाता मुहैया कराने वाले गिरोह के मास्टरमांइड को गौतमबुद्धनगर से मंगलवार को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया, "फतेहपुर के कोतवाली नगर निवासी रिटायर्ड ले. कर्नल राममान सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी में बोनस देने व मैच्युरिटी का पैसा दिलाने के नाम पर आरबी सर्विसेस, बिओलो सर्विसेस, एसबीपी सॉल्यूशन व गोल्डेन सर्विसेस जैसी कंपनियों ने उनसे 86 लाख 70 हजार 10 रुपये की ठगी की थी।" उन्होंने कहा, "इस मामले में जांच कर रही अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह की टीम पहले ही बीते अगस्त में 53 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त राहुल सिंह को मंगलवार को गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित मैक्स हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया गया।"
पूछताछ में अभियुक्त राहुल ने बताया, "मैं विगत कई वर्षो से विभिन्न कॉल सेंटरों को आआईओएलओ सर्विसेज नाम से अकाउंट उपलब्ध कराकर ठगी कराता था।"
उसके द्वारा यह भी बताया गया कि नोएडा, गाजियाबाद एवं दिल्ली में कई कॉल सेंटर खुले हैं, जिनके माध्यम से अब तक लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mastermind arrested for providing bank account to cyber criminals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mastermind arrested, providing bank account to hackers, cyber criminals, special task force, stf of up police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved