• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कर्ज माफी पर महाराष्ट्र के किसानों ने योगी से लगाई गुहार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में किसानों के कर्ज माफ किए जाने के फैसले के बाद महाराष्ट्र के किसानों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनोखी गुहार लगाई है। पत्र में किसानों ने योगी से कहा है कि उप्र के मुख्यमंत्री उनके जिले को भी अपने प्रदेश में शामिल कर लें। स्वाभिमान शेतकरी संगठन के किसान नेता व सांसद राजू शेट्टी ने बुलढाणा जनपद के किसानों की दुर्दशा की तरफ ध्यान आकृष्ट करने के लिए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस जिले को उत्तर प्रदेश में शामिल करने की मांग की है।
दरअसल, कर्ज के बोझ तले दबे महाराष्ट्र में किसानों की हालत काफी चिंताजनक है। महाराष्ट्र के कई किसानों ने पिछले कुछ सालों में आत्महत्याएं भी की हैं। उत्तर प्रदेश में बनी योगी सरकार ने हाल ही में सूबे के किसानों का एक लाख रुपये का ऋण माफ करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में देशभर के किसान अपने प्रदेश के मुखियाओं से ऐसे करने का दबाव बनाने लगे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के किसानों की अनोखी मांग भी सामने आई है।

महाराष्ट्र के कई किसान नेताओं ने मिलकर योगी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ से महाराष्ट्र के बुलढाणा सहित कई जिलों को उप्र के शामिल करने की मांग की है, जिससे यहां के किसानों का भी कर्ज माफ हो सके।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-maharashtra farmers to yogi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra, farmers, yogi, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved