मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष वन महोत्सव में 25 करोड़
पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां खुद पौधारोपण करते
हुए पांच ग्रामीण महिलाओं को सहजन के पौधे भी भेंट किए। कार्यक्रम में
सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर, वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान,
क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री स्वाति सिंह, मुख्य सचिव अनूपचंद पांडेय,
अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार डीएम
कौशलराज शर्मा भी मौजूद थे।
इससे पहले वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा
सिंह ने चैहान ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम को प्रदेश के 822 ब्लॉक,
58924 ग्राम पंचायत व 652 नगर निकायों से जोड़ने के लिए 'माइक्रो प्लान'
बनाया गया है। इसके तहत ग्रामीणों व किसानों और को उनकी रुचि व जरूरत के
मुताबिक पौधों की प्रजाति उपलब्ध कराई जाएगी।
मोदी सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार - अनुराग ठाकुर
राजस्थान में 25 वर्ष के सेवाकाल पर अब मिलेगी पूरी पेंशन, कार्मिकों की स्पेशल-पे में होगी वृद्धि
मुंबई के हॉस्टल में छात्रा का नग्न शव मिला, चौकीदार लापता
Daily Horoscope