• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP : सपा ने घोषित किए हाथरस और मिर्जापुर के प्रत्याशी

Lok Sabha elections 2019: SP releases list of two candidates for Hathras, Mirzapur - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने हाथरस और मिर्जापुर से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दोनों के नाम जारी किए हैं। रामजी लाल सुमन को हाथरस व राजेंद्र एस. विंद को मिर्जापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। सपा अब तक अपने 11 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। सपा ने सबसे पहले तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, जिसमें उनकी पत्नी डिंपल यादव का भी नाम था। इसके बाद 6 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल था। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इस गठबंधन में रालोद को भी शामिल किया गया है और उसे तीन सीटें दी गई हैं। गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी में अपने प्रत्याशी नहीं उतारने की घोषणा की है। रायबरेली सोनिया गांधी का और अमेठी राहुल गांधी का निर्वाचन क्षेत्र है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha elections 2019: SP releases list of two candidates for Hathras, Mirzapur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha elections 2019, sp releases list, candidates for hathras, mirzapur, samajwadi party, lok sabha election 2019, general election 2019, sp and bsp alliance, ramji lal suman, samajwadi party chief, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved