लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन जिले के गांधी इंटर कॉलेज में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने का मामला सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शरारती तत्वों ने बापू की प्रतिमा को इतनी बर्बरता से तोड़ा कि प्रतिमा से महात्मा गांधी का सिर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नए सिरे से महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि कुछ दिनों पहले
उत्तर प्रदेश में बाबासाहेब अम्बेडकर जी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने
तोड़ा। अब जालौन में महात्मा गांधीजी की मूर्ति को तोड़ा गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अहमदाबाद विमान दुर्घटना : गृहमंत्री अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, एक यात्री के बचने की जानकारी दी, डीएनए परीक्षण के बाद मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा
अहमदाबाद विमान हादसे में विजय रूपाणी की मौत पर तमाम नेताओं ने जताया दुख
अहमदाबाद प्लेन हादसा : मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की मदद देगा टाटा ग्रुप
Daily Horoscope