• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय आम बजट से समावेशी विकास की उम्मीद: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Inclusive Development Expected from Union Budget: Deputy CM Brajesh Pathak - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । रविवार को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा, जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, उद्योगपतियों और गरीबों की आवाज बनेगा। उन्होंने इसे एक 'समावेशी बजट' बताते हुए कहा कि इसके जरिए हर वर्ग तक विकास की सोच पहुंचेगी। ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में बड़े परिवर्तन देखने को मिले हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं के चलते करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाठक ने कहा कि यह सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। वहीं, भारत के संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य भारत को “विकसित भारत” बनाना है और इसी सोच के साथ आर्थिक नीतियां तय की जा रही हैं।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षणों में यह देखा जाता है कि विनिर्माण क्षेत्र (मैन्युफैक्चरिंग) के साथ जीडीपी का अनुपात कैसे बढ़े, कृषि क्षेत्र के साथ जीडीपी का संतुलन कैसे मजबूत हो और देश के आर्थिक संकेतक किस तरह बेहतर बनें। उनके अनुसार, ये सभी पहल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत दिशा देने के लिए की जा रही हैं।
इसी दौरान, मेघवाल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के भाषण के समय विपक्ष ने हंगामा किया, जो संस्थागत परंपराओं के खिलाफ है। प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता दोनों सदन में मौजूद थे और सत्ता पक्ष व विपक्ष के अधिकतर सांसद भी उपस्थित थे। इसके बावजूद, जैसे ही राष्ट्रपति ने बोलना शुरू किया, विपक्ष ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और यह एक गलत मिसाल पेश करता है। उन्होंने अपील की कि सभी दल संसद की गरिमा और परंपराओं का सम्मान करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inclusive Development Expected from Union Budget: Deputy CM Brajesh Pathak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy cm brajesh pathak, union budget, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved